
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर चलती कार में आग लगने से झुलस कर मरे अजय पाल के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया. शव की पहचान अजय के भाई विजय पाल ने की. इधर विजय के बयान पर सोनारी थाना में अस्वाभाविक मौत का मामले दर्ज कराया गया है. परिजन इसे एक दुर्घटना ही मान रहे है. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया गया. मृतक के भाई ने बताया की उन्हे उनके गांव के मुखिया ने फोन कर घटना कि जानकारी दी. सूचना पाकर वे थाना पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह एक घटना हो सकती है. कार में शॉर्ट सर्किट से इंटीरियर में आग लगी होगी जिसमे जलने से अजय की मौत हुई होगी

15 फरवरी को थी शादी की सालगिरह, घटना की थोड़ी देर पहले बच्चों को घुमाकर घर से निकला था अजय
: अजय के भाई विजय ने बताया कि 15 फरवरी को अजय के शादी की सालगिरह थी. घटना के थोड़ी देर पहले उसने अपने बच्चों को कार में घुमाया और फिर वापस छोड़ घर छोड़कर निकाल गया. थोड़ी देर बाद सूचना मिली की कार में आग लगने से उसकी मौत हो गई है. बता दें कि मरीन ड्राइव पर मंगलवार की रात चली कार में अचानक आग लग गई थी जिसमे कार चालक अजय पाल की जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी. शव को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकला गया था.




