
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में फरार चल रहे अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. अजय की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी. इसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज है. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पहले ही जेल भेज दिया है. अजय यादव फरार चल रहा था. इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि 9 फरवरी को ब्राउन शुगर बेचने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 4 लोगों की जेल भेज दिया गया था. पुलिस को सूचना मिली कि फरार अजय अपने घर आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.





