
जमशेदपुर : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) में आईटीआई अप्रेंटिस के खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 30 है, जिसमें फिटर के 6 पद, टर्नर के लिए 2, मशीनिस्ट के लिए 7, वेल्डर के लिए 2, इलेक्ट्रीशियन के लिए 4 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 1 पद, बुक बाइंडर के लिए 1 पद, कंप्यूटर आपरेटर व प्रोग्रामिंग सहायक के लिए 7 पद खाली हैं. इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 24 वर्ष से ऊपर रखी गयी है. डीआरडीओ में उक्त पद के लिए इसके अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10 वीं कक्षा पास के साथ ही
आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को आनलाइन आवेदन करना होगा. इसे आधिकारिक वेबसाइट drml.drdo.in के जरिए आवेदन कर सकते है.




