
चाकुलिया : चाकुलिया के बाजार समिति परिसर में बुधवार की दोपहर 12 फुट का अजगर सांप निकला है. अजगर सांप विभाग के गो-डाउन के पीछे चैम्बर में बैठा था. लोगों ने बताया कि सांप के फूफकार सुनकर बच्चों ने इसकी सूचना बाजार समिति के पदाधिकारियों को दी.

सूचना पाकर पदाधिकारी सांप को देखकर इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को दी है. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के पदाधिकारी नही पहुंचे थे, सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



