
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश पर देश भर में लॉक डाउन की घोषणा के बाद, सार्वजनिक स्थलों के अलावे, स्कूल- कॉलेज, पार्क आदि को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया. वैसे धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होने के बाद लॉकडाउन में केंद्र सरकार की ओर से रियायतें देनी शुरू कर दी गई. अब जब चूंकि लॉकडाउन लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, ऐसे में जमशेदपुर के ऐतिहासिक जुबिली पार्क से होकर गुजरने वाली सड़क को टाटा स्टील द्वारा स्थाई तौर पर बंद करने का निर्णय लिए जाने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

आपको बता दें, कि जुबिली पार्क में बड़ी संख्या में शहर के लोग मॉर्निंग वॉक करने पहुंचते थे. साथ ही जुबिली पार्क से होकर गुजरने वाली सड़क का आम राहगीर जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए प्रयोग में लाते थे. ऐसे में टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा पार्क में आम लोगों के प्रवेश स्थाई तौर पर बंद किए जाने से न केवल मॉर्निंग वॉकरों, बल्कि आम लोगों को भी घोर निराशा हाथ लगी है. बुधवार को जुबिली पार्क के मॉर्निंग वॉकरो ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार, जिला प्रशासन और टाटा स्टील से पार्क में पहले की तरह मॉर्निंग वॉकरो के प्रवेश का आदेश लागू किए जाने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
वैसे पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान भी टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा जुबिली पार्क में प्रवेश वर्जित करने का प्रयास किया गया था. जिसका स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया था. जहां विरोध के बाद जिला प्रशासन ने पार्क से होकर गुजरने वाले रास्ते को पुनः खोलने का आदेश जारी किया था, लेकिन वैश्विक महामारी के बाद टाटा स्टील एक बार फिर से पार्क में प्रवेश के रास्तों को बंद करने की तैयारी कर ली है. ऐसे में जिला प्रशासन और सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी.




