
जमशेदपुर: जमशेदपुर में ऑटो चालकों कर लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है जिसका अब अधिकतर ऑटो चालक पालन भी कर रहे हैं. बावजूद ऑटो चालकों ने सरकारी तंत्र पर ऑटो चालकों की अनदेखी का आरोप लगाया है. वैसे शहर से हजारों हजार की संख्या में ऑटो चलते है और शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यही एक प्रमुख साधन है. ऐसे में कई ऑटो पार्किंग से चलते हैं तो कई ऑटो नो पार्किंग से भी चलते हैं, ऑटो चालकों के लिए ज़िला प्रशासन ने 15 मार्च से पूर्ण रूप से ड्रेस कोड लागू कर दिया है और अब सभी चालकों को तय ड्रेस पहनकर ही ऑटो चलानी है.
ऐसे में ऑटो चालकों ने भी सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है, इनके अनुसार सरकार और प्रशासन जब- जब नियम लागू करती है तब तब ऑटो चालक उसका पालन करता है. लेकिन ऑटो चालकों की सुध लेने वाला कोई नही है. उन्होंने कहा कि आज तक ऑटो चालकों को मेडिकल, पी.एफ जैसी मूलभूत सुविधा नही मिलती जबकि सरकार चाहे तो इसके लिए योजना बना सकती है. शहर में काफी कम ऑटो स्टैंड है जिसकी संख्या में भी इजाफा किया जाना चाहिए ताकि सभी ऑटो चालक स्टैंड से ऑटो चलाकर अपना रोजगार चला सकते हैं.




