
जमशेदपुर : कोरोना पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है. अब कोरोना गाइडलाइन के तहत मास्क नहीं पहनने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, बल्कि उन्हें 500 रुपये तक जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं जिस दुकान में कोई बगैर मास्क पाया जायेगा, उस दुकान को सील करने की कार्रवाई भी हो सकती है. गुरुवार को शहर में जगह-जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना मास्क के जो बाइकर्स व पैदल राहगीर पाये गये उन्हें बगैर मास्क पुनः न निकलने की हिदायत दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा शहर में प्रवेश करने के अलावा लॉकडाउन के दौरान बनाए गए सभी अट्ठारह चेक पोस्ट को एक्टिव किए जाने की बात कही गई. इस संबंध में एडीएम लॉयन ऑर्डर ने बताया कि भीड़भाड़ वाले जगहों एवं दुकानदारों को तत्काल चेतावनी दिया जा रहा है ताकि अपनी दुकानों में कम से कम लोगों को जुटने दें, साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें. अगर फिर भी नियम का उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने आम लोगों से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है. ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और नियमित हाथ धोने एवं मास्क पहनने की अपील की है. उन्होंने बताया, कि कोरोना संक्रमण तेज तेजी से फैल रहा है. ऐसे में वैक्सीनेशन ही बचाव का एकमात्र उपाय है. आम लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की.



