
जमशेदपुर : क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत सोनारी मंडल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सोनारी सेवेंथ एक्सटेंशन में रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, जिला अध्यक्ष चंदा सिंह, जिला महामंत्री सोनी सिंह, मंडल अध्यक्ष मधु सिंह, महामंत्री कंचन सिंह, उपाध्यक्ष विभा सिंह, प्रसार मंत्री किरण सिंह, नीना सिंह के अलावा अन्य महिलाएं शामिल थी. महिलाओं द्वारा रंगो के अलावा फूलों की भी होली खेली गई तथा इको फ्रेंडली होली खेलने के साथ कोरोना के गाइडलाइन का भी ध्यान रखने की भी बात कही गई.



