
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में डेसेनियम व माइलस्टोन-2020 के 9वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह कदमा स्थित कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पानी को उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीता जाखनवाल ने ऐकेडमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस अवसर पर केयू के प्रोवीसी डॉ अरुण कुमार सिन्हा, सीवीसी डॉ संजीव आनंद, केयू के सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, वाईबीएन विश्वविद्यालय की प्रोवीसी डॉ उषा शुक्ल, अर्का जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एसएस राजी, शक्ति शर्मा, एएफ मदान उपस्थित थे. वहीं जेईएम फाउंडेशन के स्टाफ, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और जुस्को स्कूल कदमा, जुस्को स्कूल साउथ पार्क व काशीडीह हाई स्कूल के समन्वयक भी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़ें)

प्रत्येक विभाग की ओर से शिक्षाविदों, बच्चों की उपस्थिति, अच्छा आचरण के साथ सभी टॉपर्स को सम्मानित किया गया. छात्रों के बीच लगभग 150 पुरस्कार का वितरण किया. वहीं बीसीए विभाग से पल्लवी कर और बीएससी पर्यावरण एवं जल प्रबंधन विभाग की ओर से शितांशु शेखर झा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया. इसी के साथ कार्यक्रम का समापन डॉ उत्पल चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया.



