
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत सतबोहनी जमालपुर स्थित उमा पैलेस के समीप खाली जमीन के झाड़ियों में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लग गई. जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आपको बता दें कि खाली बाउंड्री से सटे उमा पैलेस में दर्जनभर परिवार रहते हैं, जबकि दूसरी तरफ एक खटाल है, और उसके पीछे घनी आबादी है. वहीं बाउंड्री से सटा हाईटेंशन बिजली का तार भी क्रास करता है. ऐसे में अफरा- तफरी मचना लाजिमी है. उधर सोसाइटी वालों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन घंटे भर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन महज खानापूर्ति कर वापस लौट गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि स्थानीय लोगों के सूझबूझ से एक बड़ा हादसा जरूर टल गया.



