
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पार्किंग में आए दिन ऑटो चालक खुलेआम शराब पीते नजर आ जाएंगे. इन चालकों को विधि व्यवस्था की कोई परवाह नहीं होती. सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हे रोकने वाला कोई नहीं होता. इनके पास से ही कई लोग गुजरते है, खुले आम शराब पीने का विरोध भी करते है पर इनके कान में जुं तक नहीं रेंगती. सोमवार की सुबह भी यहां एक ऑटो में खुलेआम ऑटो चालक शराब पीते नजर आए. शराब पीकर नशा करने के बाद ये सड़क पर नशे की हालत में ही ऑटो लेकर निकल जाते है जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है. जब इनसे खुलेआम शराब पीने का कारण पूछा तो वे उलझ गए.















