
जमशेदपुर : 14 मई यानी कल से राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में 18 साल और 18 साल से 44 साल तक के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किया जा रहा है. इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को मॉक ड्रील किया गया. पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गई थी, कि जितने भी 18 वर्ष और 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोग उन्हें वैक्सीन दिया जाएगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन पिछले माह से ही शुरु कर दिया गया था. 14 मई से टीकाकरण की प्रक्रिया आरंभ होने वाली है. ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसको लेकर जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने परसुडीह स्थित संत रॉबर्ट स्कूल में मॉक ड्रिल किया. इस मॉक ड्रिल में सहिया, वैक्सीनेशन ऑपरेटर और शिक्षकों की मौजूदगी में वैक्सीनेशन का ट्रायल किया गया. आपको बता दे पहले दिन 400 युवाओं को टीका लगवाया जाएगा. जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर और 44 वर्ष तक होगी.





