
पलामू : रेहला थाना प्रभारी भगवान सिंह को स्प्रीट बरामदगी मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में भगवान सिंह की भूमिका संदिग्ध बताई गयी है। इसके साथ ही उनके स्थान पर नेमधारी रजक को प्रभारी थाना प्रभारी बनाया गया है। यह कार्रवाई जिले के एसपी संजीव सिंह के द्वारा की गई है। पिछले महीने रेहला थाना अंतर्गत भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद हुआ था। बता दें कि शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा आईटीआई कॉलेज के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से 9 लाख 30 हजार रुपए नगद और 20 लाख की 10 हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुई है. गिरफ्तार शराब तस्करों के नाम रवि रंजन सिंह, सौरभ विजय, अजय कुमार और शोभित कुमार हैं.



