
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. स्वास्थ्य मंत्री रविवार को धनबाद जिले के उपायुक्त सिविल सर्जन, बीसीएल, सीसीएल, एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वहां के स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना. स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया, कि धनबाद प्रशासन वैश्विक महामारी से निपटने में पूरी तरह सक्षम है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा चार करोड़ से भी अधिक वैक्सीन विदेशों को भेजा गया, जबकि अपने देश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया. झारखंड में तत्काल एक करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता थी, लेकिन महज ढाई लाख वैक्सीन देकर केंद्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है. झारखंड सरकार की ओर से एक करोड़ वैक्सीन के लिए ऑर्डर भी दिए गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के उपचार में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं वे जो इलाज कारगर साबित हो रहा है, कर रहे हैं स्टोराइट की पर्याप्त मात्रा झारखंड में उपलब्ध होने की बात उन्होंने कही.



