
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जोर- शोर से तैयारी में जुटी है. रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल में 21 बेड के ऑक्सीजन युक्त अस्पताल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए जल्द ही शहर में 5 सौ बेड वाले अस्पताल का निर्माण कराए जाने की बात कही. जिसमें डेढ़ सौ बेड आईसीयू, 50 बेड एचडीयू और तीन सौ ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड निर्माण की बात उन्होंने कही. स्वास्थ्य मंत्री ने वैश्विक त्रासदी से निपटने को लेकर राज्य सरकार द्वारा हर दिन राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने की बात कही.



