
सरायकेला : जिले के भजपाई कल से कोरोना रोधी वैक्सीन सेंटरों पर वैक्सीन लेने पहुंच रहे लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर और पानी का वितरण करेंगे. इसकी जानकारी भाजयुमो आरआईटी मंडल के शोषल मीडिया प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने दी. जानकारी देते हुए अभिलाष मिश्रा ने बताया, कि रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा आरआईटी मंडल के अध्यक्ष रितेश सिंह द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम में सोमवार से भाजयुमो द्वारा क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेवा प्रदान करने की रणनीति तय की गई. जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई. इसमें विशेष रुप से भाजयुमो जिला मंत्री दीपक सिंह, भाजयुमो कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी सूरज तिवारी सहित प्रकाश रंजन, राकेश त्रिपाठी, छोटू, चंदन शर्मा, अभिषेक पराशर, मंटू उपाध्याय, सूरज सिंह , मनीष, सुशील, लकी, प्रिंस राय, पवन सिंह, संपी ओझा आदि उपस्थित रहे.



