
सरायकेला : शुक्रवार की शाम से कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुल है. अगर आदरडीह पावर स्टेशन में फोन कीजिये तो मिस्त्री काम पर लगे हुए है कह कर फोन काट दिया जाता है. हमेशा कुकड़ू फीडर में बिजली गुल रहा करती है. वैसे कभी-कभार बिजली आती जरूर है, मगर कुछ घंटे के बाद ट्रिप हो रहा है कह कर बिजली काट दी जाती है. यह हर दिन की स्थिति है. बिजली न रहने के कारण लोग गर्मी से काफी परेशान हैं. जहां लोग दिन को गर्मी से परेशान रहते है, वहीं रात को जंगली हाथियों के आतंक से रात के अंधेरे में सो नहीं पाते हैं. प्रायः यह सूचना मिलती है कि तुलिनडीह तक बिजली जरूर रहती है. अधिक समस्या तो उससे आगे कुकड़ू से तिरुलडीह तक होती है. आखिर इस बिजली की समस्या का क्या राज है, ये तो विभाग ही जाने.





