
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के जेसू भवन के पास रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तारी नहीं करने और पुलिस द्वारा उसे संरक्षण देने की शिकायत लेकर शुक्रवार को पीड़िता सिटी एसपी से शिकायत करने पहुंची. शिकायत में महिला ने बताया कि परवेज आलम अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ठग लिए. अब जब उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है तो पुलिस उसे गिरफ्तार करने की बजाय एक जन सेवा कमिटी का सदस्य बना दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि साल 2006 में मुंबई में उसकी शादी हुई थी.।शादी के बाद उसके तीन बच्चे है. अब उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे घर से निकल दिया. घर से निकलने के बाद वह ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपने मायके आ गई. यहां आकर उसने न्यायालय में तलाक की अर्जी दी जो की न्यायालय में लंबित है. मायके आने के बाद उसने घर के सामने इंडियन बाजार स्थित परवेज आलम अंसारी के कपड़े की दुकान में काम करना शुरू कर दिया. लगभग तीन माह पहले उसे परवेज ने दुकान में सफाई करने के बहाने बुलाया और दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया. जब वह चिल्लाई तो आस पास के लोग जुटने लगे. इस समय उसने कहा कि थाना में शिकायत ना करे वह शादी कर लेगा. इसके बाद वह लगातार उसके साथ गलत करता रहा. उसने बच्चों की परवरिश ने लिए तीन लाख रुपए रखे थे उसे भी झांसा देकर ले लिया. इसके बाद उसने थाने में परवेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी. प्राथमिकी दर्ज करवाने के एक माह बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जबकि थाना द्वारा बनाए गए एक जन सेवा कमिटी में उसका नाम दिया गया है. पुलिस उसका सपोर्ट कर रही है. इधर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले का सुपरविजन कर रही है जहां तक जान सेवा कमिटी में परवेज को सदस्य बनाने को बात है थाना द्वारा ऐसी कोई कमिटी नही बनाई गई है.





