
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 1 निवासी शीतल थापा बुधवार को अपने पति प्रदीप कुमार थापा उर्फ प्रकाश द्वारा छल से दूसरी शादी करने की शिकायत लेकर सिटी एसपी से मिलने पहुंची. शीतल ने बताया कि 9 अप्रैल 2010 को प्रदीप कुमार थापा उर्फ प्रकाश के साथ हुई थी. प्रकाश बिहार मिलिट्री पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है. शादी के बाद उसे एक बेटा भी है. शादी के बाद से ही प्रकाश उसे प्रताड़ित करने लगा जिससे तंग आकर वह अपने मायके आ गई. उसने 2018 में कोर्ट में केस भी किया जो की अभी तक चल रहा है. इसी बीच उसे सूचना मिली कि प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली है और उसे दूसरी पत्नी से एक बच्चा भी है. सिटी एसपी से उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है.



