
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के नये परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय चौधरी होंगे। झारखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में परीक्ष नियंत्रक और वित्त पदाधिकारी पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके परिणामों की गुरुवार को घोषणा कर दी गई। परिणामों के अनुसार डॉ अजय चौधरी का कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पद के लिए चयन किया गया है। डॉ चौधरी 1996 बैच के प्रोफेसर हैं। इससे पूर्व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलसचिव थे। बता दें कि वर्तमान में डॉ प्रभात कुमार पाणी कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और वित्त पदाधिकारी (प्रभारी) के रूप में कार्यरत हैं।





