
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत सतनाला डैम में शनिवार शाम नहाने के क्रम में डूबे 20 वर्षीय आफताब का शव रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला. एनडीआरएफ की टीम रविवार लगभग 10 बजे से सर्च अभियान में लगी थी और दो घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका. इधर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. थाने में लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम किए परिजनों को सौंप दिया गया है. बता दे कि शनिवार की शाम आफताब अपनी दोस्तों के साथ सतनाला डैम में नहाने गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला हुआ था. उसके साथी उसे मौके पर ही छोड़ कर भाग गए थे. स्थानीय गार्ड ने फोन कर घटना की सूचना दी थी. रात होने के कारण शव नहीं निकला जा सका था.




