
जमशेदपुर : भारतीय व्यापार मंडल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साह एवं महामंत्री मोहित शाह ने सुनीता जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष (महिला) के पद पर मनोनीत किया है. सुनीता जायसवाल एक कुशल समाजसेवी के रूप में जानी जाती हैं. इसी को देखते हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री ने उन्हें इस पद पर मनोनीत करने की अनुशंसा की. भारतीय व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सुनीता जायसवाल ने अपनी ओर से सारी टीम को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि हम सभी सच्चे मन से एक सूत्र में संगठित होकर छोटे से छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस संस्था को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.




