
जमशेदपुर : कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से कई राज्यों में बढ़ना शुरु हो गया है. ऐसे में दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकथाम व बचाव के लिए सभी मंडल कर्मचारियों को नया आदेश दिया गया है. इस आदेश में सभी कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने चार मंडल चक्रधरपुर, रांची, आंद्रा और खड़गपुर में कार्यरत कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया है कि हर हाल मे कोविड- 19 के प्रोटोकाल का पालन करना है, जिसमें कहा गया है कि सभी कर्मचारी व उनके आश्रित सरकारी द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, जैसे मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी और किसी सामूहिक कार्यक्रम या भीड़- भाड़ इलाके में जाने से बचे, सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड- 19 के नियमों का पालन जरुर करें, सभी कर्मचारी और उनके आश्रित कोविड- 19 के दोनों डोज ले.कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमण से पहले खुद की और अपने परिवार की रक्षा करें. इसके लिए जरुरी है कि सभा कर्मचारी व उनके आश्रित कोविड गाइडलाइन का पालन करें ताकि संक्रमण से अपने परिवार और साथ काम करने वाले कर्मचारियों को संक्रमित होने से बचाव किया जा सके. रेल कर्मचारियों को कोविड पॉजिटिव होने के बाद स्पेशल लीव दिया जा रहा था लेकिन कुछ कर्मचारियों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. कई कर्मचारी गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पकडे गए. भविष्य में यदि कोई कर्मचारी इस तरह करतूत करते हुए पकड़े जाने पर उसे सर्विस रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा. कर्मचारी कार्यक्षेत्र में वैक्सीन सहित आरटी- पीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा सभी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को दी जा रही है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से कई स्थानों पर वैक्सीन लगाया जा रहा है. जहां पर अधिकारी व कर्मचारी अपने आश्रितों समेत वैक्सीन की डोज ले रहे है. उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वैक्सीन लेने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें. केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वैक्सीन दिलाने का लक्ष्य भी रखा है.




