
रांची : झारखंड में आजसू राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है. इसको लेकर मंगलवार को आजसू हमलावर नजर आयी. दसवीं और बारहवीं के असंतुष्ट छात्रों ने आजसू के युवा छात्र नेता दीपक दुबे के नेतृत्व में जैक काउंसिल के मेन गेट पर तालाबंदी किया. विदित हो कि हाल में ही जारी हुए 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में हजारों की संख्या में फेल कर दिया गया है. इसको लेकर छात्र-छात्राओं में अंसतोष है. मंगलवार को आजसू के नेतृत्व में असंतुष्ट छात्र-छात्राओं ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का कार्यालय का घेराव किया. बोर्ड पर छात्राओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी कठिन परिश्रम के बाद भी नंबर बहुत ही कम आए है परंतु जो छात्र बेवजह टाइम पास करते रहें उनका नंबर अच्छा आया है. इन सभी समस्याओं को लेकर आजसू छात्र संघ के, सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में छात्रों ने जैक सचिव महिप कुमार सिंह से मुलाकात की तथा सचिव ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि 10 से 15 दिनों के अंदर इन सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा. मौके पर शुभम राठौड़, ऋषि राज, आयुष तिवारी, शक्ति ठाकुर के साथ सैकड़ों छात्र उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू ), ओरमांझी प्रखंड इकाई का हुआ विस्तार (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार ओरमांझी प्रखंड आजसू कमिटि का विस्तार विश्वविद्यालय महासचिव राजकिशोर महतो की अध्यक्षता में किया गया. नये कमिटि में अध्यक्ष :- दीपक कुमार महतो , वरीय उपाध्यक्ष विजय साहू, दीपक उरांव, उपाध्यक्ष राहुल प्रसाद, रमिंज राजा, अजय तिर्की, रवीन्द्र पाहन, कमलेश शर्मा, महासचिव अनिल कुमार शर्मा, सचिव श्रवण कुमार प्रजापति, अनिल प्रजापति, रामचन्द्र कुमार, कमलेश महतो, विष्णु साहू, सह सचिव धनंजय साहू, रामकेशवर महतो, वसीम अकरम, तोहीत आलम, पुनीत कुमार, राजू नायक, कोषाध्यक्ष दीनबंधु पाहन, मीडिया प्रभारी कृष्णा तिर्की, कार्यसमिति सदस्य अब्बु तालिब, जगलाल कुमार को मनोनीत किया गया.
संगठन विस्तारीकरण के मौके पर रांची विश्वविद्यालय महासचिव राजकिशोर महतो कहा कि आजसू ही एक मात्र पार्टी है, जो नयी पीढ़ी को नेतृत्व करने का अवसर देती है, हमे एकजुट होकर झारखंड नवनिर्माण के लिए संघर्ष करना होगा. सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को हरीश कुमार, गौतम सिंह, अब्दुल जब्बार, गदाधर महतो, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, ओम, ज्योत्सना, चेतन, नीतीश सिंह, राजकिशोर, राहुल तिवारी आदि ने बधाई दी है.







