
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के विभूति गेस्ट हाऊस में रहने वाली 27 साल की महिला जीएसटी अधिकारी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले आरोपी विनय तिवारी को गिरफ्तार किया था. विनय तिवारी को 18 जुलाई को जेल भेजा गया था, जिसको मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गयी. बचाव पक्ष के तरफ से उनके केस की पैरवी अधिवक्ता मोहम्मद अर्शद अंसारी ने की थी. विनय तिवारी के खिलाफ महिला जीएसटी अधिकारी ने बताया था कि आरोपी मोबाइल पर युवती को परेशान कर रहा था. बताया जाता है कि जीएसटी अधिकारी बनारस में पढ़ाई करती थी. वहीं पर दोनों की पहचान हुई. बनारस में भी वह उसके साथ छेड़खानी करता था. कुछ दिन पूर्व जीएसटी अधिकारी की जमशेदपुर पोस्टिंग हो गयी. उनका पीछा करते हुए युवक जमशेदपुर आ गया. यहां भी आरोपी परेशान किया, तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर दी. आरोपी युवक भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. बताया जाता है कि वह एकतरफा प्यार करता था और वह उसके चक्कर में जमशेदपुर आ गया था.
घाटशिला कोर्ट ने पन्ना कारोबारियों की जमानत याचिका खारिज की
घाटशिला कोर्ट ने गुड़ाबांधा से 170 ग्राम पन्ना के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दी. पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला विवेक कुमार गुप्ता, गुड़ाबांधा के सनातन श्याम और जमशेदपुर के मामनगो का रहने वाला मोहम्मद निजामुद्दीन शामिल था. विवेक कुमार गुप्ता और मोहम्मद निजामुद्दीन की केस की पैरवी अधिवक्ता मोहम्मद अर्शद अंसारी ने की थी, लेकिन लोअर कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया.





