
जमशेदपुरः दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित होता जा रहा है. उसका दुष्परिणाम हम लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है. पर्यावरण दूषित होने के कारण लोगों को आय दिन समस्या उतपन्न हो रही है. कभी सांस की समस्या तो कभी ऑक्सीजन की कमी. इन समस्याओं को देखते हुए सामाजिक संस्था ‘स्वच्छता करें पुकार’ ने दोमुहानी संगम से लेकर गांधी घाट तक 5000 सीड बॉल लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया. स्वर्णरेखा और खरकई नदी की गंदगी को साफ कर पानी को स्वच्छ रखने का भी संस्था ने शपथ लिया.

गौरतलब है कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए सीड बॉल काफी कारगर सिद्ध होगा. इस बॉल में पीपल, नीम, बरगद और गूलर आदि वृक्ष का बीज है. इस बॉल को जमीन के नीचे गाड़ने के बाद कुछ दिन बाद इसमें वृक्ष निकल आयेगे. यह वृक्ष पर्यावरण को दूर्षित होने से बचाएगा और हमें ऑक्सीजन प्राप्त होगी. वित्तीय संस्था लगातार पर्यावरण बचाने को लेकर काम कर रही है. वहीं इस बॉल को तैयार करने में मिट्टी, गोबर और खाद का मिश्रण मिलाया गया है.



