
जमशेदपुर : राधिकानगर श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर में पारंपरिक एवं शास्त्रोक्त विधि के साथ धूमधाम से जन्माष्टमी सम्पन्न हुई. जगत पालक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मंदिर में मनाया गया. मंदिर के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः 4.30 बजे से ही मन्दिर में प्रतिमा के अभिषेक के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जो षोड्षोपचार पूजन ,श्रृंगार , महाआरती, भोग वितरण के साथ अर्ध रात्री में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत पूजन, अभिषेक एवं आरती के साथ सम्पन्न हुआ. जिसमें क्षेत्र के लोगों की आस्था एवं कोविड नियमों का समन्वयन भी देखने को मिला. बच्चे जहाँ राधा कृष्ण के भेषभूषा में मन्दिर पहुंच कर मंदिर में हर वर्ष होने वाले वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कमी को पूरा कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जुगसलाई विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मंगल कालिंदी, हाल में पद्मभूषण सम्मानित एमजीएम के डॉक्टर संजय गिरि, अभिषेक गौतम, टेल्को थाना प्रभारी एवं भाजमो के रविशंकर तिवारी ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य के विकास एवं कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की. तदुपरांत मंदिर के संरक्षक सह टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री एसडी त्रिपाठी ने शॉल तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया.वज्ञात हो कि पूर्व में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरोना की वजह से पिछले साल से ही बन्द हैं किंतु आस्था का ज्वार एवं कोरोना के प्रति जिम्मेदारी का उफान भक्तों में दिखा. कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला सचिव मिली दास, जुस्को विद्यालय केबल टाउन की प्राचार्या उमा, भारतीय जनमोर्चा की सीमा दास समेत अन्य लोग भी पूजा में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकिशोर दूबे, नवीन मिश्रा, अरविंद दूबे, राजेश नंदी, प्रवीण तिवारी, प्रकाश सिन्हा, मनीष कुमार चौधरी, अनुपम सिंह, शंकर, जोगी, पप्पू सिंह, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, सुनील पाण्डेय व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.




