
सरायकेलाः सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग के घायल हो गए है. घायलों में ट्रक चालक छोटा गम्हिरया निवासी आमिर लोहार व दीघा निवासी रमेश प्रधान शामिल है. घटना करीब दोपहर दो बजे की है. घायलों को जेआरडीसीएल एंबुलेंस से गम्हरिया उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर एक ऑटो चालक कांड्रा से सरायकेला जा रहा था. विपरीत दिशा से एलपी ट्रक का कांड्रा मोड़ मंडल होटल के पास टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.




