
जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा जमशेदपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृत्व में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं दुमका के विधायक बसंत सोरेन का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर टेल्को के इंजन पार्क में मुख्य अतिथि व मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय एवं संग़ठन सह सचिव समीर दास ने केक काटा. नगर अध्यक्ष जीतू सिंह ने बसंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे पूरे झारखंड के युवाओं के रोल मॉडल हैं. झारखंड युवा मोर्चा उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. इस अवसर जिला सह सचिव समीर दास, नगर उपाध्यक्ष सोनू खान, नगर उपाध्यक्ष जगराज सिंह, नगर मीडिया प्रभारी इकबाल नदीम, नगर सह सचिव विनीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, नगर सोशल मीडिया प्रभारी बंटी खान, संगठन सचिव राहुल ठाकुर, युवा नेता माशूक मनीष, झामुमो नेता शाहिद, लाल बाबू, साजिद, मुन्ना एवं टेल्को समिति अध्यक्ष रोशन शर्मा एवं सचिव राम नारायण समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





