
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 612वां नेत्र शिविर स्व. सविता मोदी के पुण्य स्मृति में 4 से 6 सितम्बर तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में समाजसेवी महेन्द्र मोदी के द्वारा प्रायोजन में आयोजित होगा। 4 सितम्बर को नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया जायेगा साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों से ग्रस्त नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार दवा व चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जायेगा। रविवार को नेत्र रोगियों के आंखों की ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। यह नेत्र शिविर स्व. सविता मोदी के पुत्र रोहित मोदी और कौशिक मोदी के संयोजन में आयोजित हो रहा है। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।






