
रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 3 सितंबर से शुरु होगा. यह सत्र पांच दिनों तक चलेगा. 3 से 9 सितंबर तक चलने वाला प्रस्तावित है. 6 सितंबर को अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. सत्र सुचारु रुप से चले इसके लिए विधानसभा स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि सत्र चले इसके लिए सार्थक पहल होगा. मानसून सत्र में शामिल होने सभी विधायकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जांच दिखाने का बाद ही परिसर में इंट्री मिलेगी. इधर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. श्री महतो ने कहा यह राज्य पाल से शिष्टाचार मुलाकात थी. इसके अलावा विधायक सरयू राय भी राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. कहा कि विपक्ष के नेता नहीं होने से संवैधानिक समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसके लिए उचित पहल होनी चाहिए. ताकि सुचारु रुप सत्र चले. विधानसभा का मानसून सत्र चलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सतारुढ़ दल की एक बैठक संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएम हेमंत सोरेन समेत यूपीए के सभी विधायक मौजूद थे. इसके साथ ही दिल्ली से लौ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात की और सत्र सुचारु चले इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए. ताकि किसी तरह का व्यवधान नहीं हो. इस दौरान सत्तापक्ष ने विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए सहमति बनी. नयी नियोजन नीति को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो सकती है. और भी कई मुद्दों को लेकर विपक्ष हमलावर होगी. अलग अलग सवालों के जवाब देने के लिए सभी विभागीय मंत्री को तैयार रहने को कहा गया. सत्र के दौरान कई विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी. विपक्ष भी हमलावर होगी. इसके लिए भाजपा विधायकों की एक बैठक हुई. जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति बनायी गयी. सरकार के किन किन मुद्दों पर विपक्ष हमलावर होगी. इधर कांग्रेस विधायक दल की बैठक प्रभारी आरपीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 20 सूत्री कार्यक्रम संबंधित और भी अलग अलग मुद्दों पर चर्चा की गयी. मुद्दों की सूची तैयार की जा रही है. इस दौरान झारखंड पुलिस विभाग से संबंधित मामले की जानकारी देने के लिए पुलिस मुख्यालय के द्वारा आठ आईपीएस नियुक्त किए गए. सभी आईपीएस रोस्टर के आधार पर सत्र के दौरान अलग-अलग दिन अलग पाली में उपस्थित रहेंगे. उसमें अनूप बिरथरे, प्रभात कुमार, अखिलेश कुमार झा, ए विजयालक्ष्मी, होमकर अमोल वेनुकांत, सुनील भास्कर, राजीव रंजन सिंह और प्रिया दुबे अलग अलग दिन पुलिस विभाग से संबंधित मामले की जानकारी देने के लिए उपस्थित रहेंगे.




