सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका के पास एनएच 33 पर एक गाड़ी को पकड़ने और फिर पैसे लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है. एनएच 33 पर 30 अगस्त को पैसा लेकर गाड़ी छोड़ने का वीडियो वायरल हो गया है. उक्त वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ी को पकड़ने के बाद गाड़ी के मालिक से बातचीत करता है. उसके बाद उससे डीलिंग करता है और फिर पैसे लेते हुए दिख रहा है. पैसे लेकर डीलिंग करने की कोशिश की जा रही है और फिर जब तय हो जाता है तो पैसा दिया जाता है और गाड़ी मालिक को छोड़ देता है. पुलिस इस वीडियो में साफ तौर पर दिखता है कि पैसा ले रहा है और पैसा दे रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर सरायकेला-खरसावां पुलिस को दे दिया गया है. ट्विटर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ट्विट किया और पुलिस पर सवाल उठाया तो सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जानकारी दी कि वे लोग मामले की जांच कर रहे है.







