
जमशेदपुरः 4 सितम्बर को आजसू पार्टी बिस्टुपुर मण्डल कमिटी की बैठक बिस्टुपुर स्थित जलाराम भवन में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता बिस्टुपुर मण्डल के निर्वतमान मण्डल अध्यक्ष मो शहजाद ने किया.इस दौरान बिस्टुपुर मंडल के अध्यक्ष का चयन किया गया. सर्वसम्मति से लक्ष्मण बाग को अध्यक्ष चुना गया. पप्पू सोनकर को उपाध्यक्ष, चंगेज खान को सचिव, सन्नी बाग को सह सचिव और विकास कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. दीपक कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया.बतौर मुख्य अतिथि आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनके पद और दायित्व का बोध कराते हुए संगठन में निरन्तर बेहतर कार्य करने की सलाह दी. साथ ही पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नीति सिद्धान्त और उनके विचारों से अवगत कराते हुए जनता के बीच मे उनके द्वारा किये कार्य को रखे और अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने का कार्य करें ताकि आजसू का जनाधार बढ़ेगा और सुदेश महतो के कंधे को मजबूत करेंगे. इस अवसर पर मो शहजाद, नंदू पटेल, चंदन मुखी, कमलेश दूबे, संतोष सिंह, अप्पू तिवारी, चंदेश्वर पांडेय समेत काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.




