[smartslider3 slider=”7″]
जमशेदपुर : श्री रानी सती दादी मंदिर झुंझुनू धाम में जुगसलाई, जमशेदपुर की श्री रानी सती सत्संग समिति के भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुति किया गया, जिसमें दादी भक्त खूब झूमे. समिति के बैजनाथ शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया, जिसमें दीवाने हम दादी के हम तो मतवाले हैं हम दादी वाले हैं …, हारे का तू है सहारा सांवरे हमने भी तुझे पुकारा सांवरे … भजन सुन भक्त जन कारुणा में भाव विभोर हो गये. समिति के गोविंद भारद्वाज द्वारा लाया थारी चुनरी, तेरा किसने किया सिंगार मावडी …, बाबा श्याम जी के यहां भी भजन-कीर्तन में बड़े बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे … भजनों पर भक्तजन नाचने लगे, जीण भवानी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ओर सालसार बाला जी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद दो जाटी बाला जी मंदिर में दर्शन किया. भादो अमावश्या उत्सव में राजस्थान में देश-विदेश से लोग पहुंचे और आशीर्वाद ले मनचाहा वरदान मांगा. मां राणी सती दादी सबकी इच्छा पूरी करती हैं. इसके बाद समिति के सदस्य दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. श्री रानी सती दादी के झुंझुनूं भादो अमावश्या के श्री रानी सती धाम महोत्सव के उपलक्ष्य में समिति के अनिल कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पारस अग्रवाल, राजीव केडिया, दिलीप केडिया, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद गर्ग, विनोद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अवतार सिंह, गोविंद भारद्वाज, राजेश कसेरा, संजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, कमल अग्रवाल, मनीष केडिया समेत अन्य सदस्यों ने झुंझुनू धाम में हाजिरी लगायी और दादी के दर्शन व भजन कार्यक्रम में भाग लिया. यह जानकारी श्री रानी सती सत्संग समिति के प्रदेश प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी.




