
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी हुई है. बीते शुक्रवार को सुबह से ही बूदां बांदी लगी हुई रही और शाम होते ही झमाझम बारिश हुई. बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गरमी से थोड़ी राहत मिली. पिछले एक हफ्ते से आसमान में बादल छाए हुए हैं. वही जमशेदपुर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी दोपहर बाद हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही छह व सात सितंबर को मौसम सामन्य रहेगा. आठ व नौ सितंबर को मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना है.
अगले सात दिन का पूर्वानुमान
तिथि — अधिकतम — न्यूनतम
4 सितंबर— 35.0 — 26.0
5 सितंबर — 35.0 — 26.0
6 सितंबर — 34.0 — 26.0
7 सितंबर — 34.0 — 26.0
8 सितंबर — 33.0 — 26.0
9 सितंबर — 33.0 — 26.0





