• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-big-story-लातेहार में कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की को डीसी अबु इमरान ने कहा-बचाने वाला मुसलमान है, सीओ भी मुसलमान है, डीसी (खुद) भी मुसलमान है, सोच लीजिये मुसलमान का वोट से ही आप जीतते है, मुसलमान से आप लोगों का दोस्ती सिर्फ सतही है-देखिये-video-क्या कहा डीसी ने बंधु तिर्की को-video, भाजपा के रघुवर दास बोले-तत्काल डीसी को हटाये सरकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
देखिये वीडियो-video-वार्ता डीसी और विधायक बंधु तिर्की का.

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में सात आदिवासी बच्चों की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने लातेहार जिले के डीसी अबु इमरान से फोन पर बातचीत की. उस बातचीत के दौरान बंधु तिर्की को डीसी ने कहा कि उनका आदिवासियों के पक्ष में आना ठीक नहीं है क्योंकि वह इलाका मुसलमानों का है, सीओ भी मुसलमान है और वहां के डीसी यानी खुद मुसलमान है. बंधु तिर्की ने खुद इस बातचीत की पुष्टि की है. विधायक बंधु तिर्की के बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया और उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हो गया क्योंकि सारी बातचीत स्पीकर पर कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की कर रहे थे. बंधु तिर्की के साथ यह वाक्या फोन पर हुआ, जब वे लातेहार जिले के शेरेगाड़ा जाने वाले थे. झारखंड के लातेहार में शनिवार को एक ही गांव की सात बच्चियों के तालाब में डूब जाने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. जिन बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए करमा व्रत रखा था. पूजा के दूसरे दिन करम डाली के विसर्जन के दौरान उनमें से सात बच्चियों की मौत हो गई. एक साथ मौत से पूरे गांव में गमगीन माहौल है. रविवार को बच्चियों का अंतिम संस्कार शेरेगढ़ा पंचायत के मननडीह गांव में किया गया. वहीं ग्रामीणों ने घटना को लेकर प्रशासन को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि रेलवे संवेदक की लापरवाही से ये घटना हुई है. (नीचे देखे और पढ़े क्या रघुवर दास ने कहा)

क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे बंधु तिर्की.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सरकार को डीसी पर एक्सन लेने को कहा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्यपाल को पत्र लिखकर विधायक बंधु तिर्की व उपायुक्त अबू इमरान के बीच हुई बातचीत के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद है कि कुछ दिन पूर्व झारखंड में लातेहार जिला में करमा पूजा के दौरान आदिवासी समाज की 7 छोटी बच्चियां डूब गई थी. इस घटना के संबंध में यह अत्यंत दुखद है कि वहां का डीसी पीड़ित परिवार को सहयोग करने की बजाय इस वायरल ऑडियो-वीडियो में राज्य के एक जनप्रतिनिधि को धर्म के नाम पर अपने कर्तव्य और कार्य से रोकने का प्रयास कर रहा है और उक्त जनप्रतिनिधि को लातेहार जिला में ना आने की सलाह दे रहा है. यह सरकारी अधिकारी का नाम आईएएस अबू इमरान है. अपनी बातचीत के क्रम में यह आईएएस अधिकारी अबू इमरान इस बात की दुहाई दे रहा है कि कांग्रेस के विधायक मुसलमानों की वोट पर ही जीत कर आए हैं अर्थात कहने का मतलब है कि यदि मुसलमान कांग्रेस को वोट नहीं करते तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीत पाती और विधायक को समझा रहा है कि क्योंकि वहां का डीसी वहां का बीडीओ और गांव वाले सभी मुसलमान है इसलिए विधायक का वहां पर आना पूर्ण रूप से अनुचित होगा. लातेहार के डीसी द्वारा इस प्रकार की सांप्रदायिक बातें एक राज्य के जनप्रतिनिधि से करना सभी सरकारी नियमों और प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है और दर्शाता है कि किस प्रकार से झारखंड की वर्तमान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति और अल्पसंख्यकों में भेदभाव और आपसी मनमुटाव बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के गंदे और संकीर्ण मानसिकता रखने वाले अधिकारियों का पदस्थापन लातेहार जैसे संवेदनशील जिला में की है. डीसी लातेहार का आचरण और कार्यशैली अत्यंत निंदनीय तो है ही इसके साथ साथ जिस जनप्रतिनिधि के साथ उनकी बातचीत हो रही है उनकी भी भूमिका अत्यंत निंदनीय, गंदी और तुष्टीकरण की राजनीति से भरपूर नजर आती है. यदि उक्त कांग्रेसी विधायक के मन में जरा सी भी शर्म होती और अपने कर्तव्य और संविधान के प्रति ली हुई प्रतिज्ञा और शपथ और आस्था होती तो वह खुद ब खुद इस पूरी घटना की शिकायत वरीय अधिकारियों से करता या राज्य के नेताओं को बताता जो कि उसने नहीं किया. स्पष्ट है कि यह कांग्रेसी विधायक केवल और केवल वोट बैंक की राजनीति जानता है और इसे आदिवासी समाज की बच्चियों के प्रति कोई संवेदना नहीं है. उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि लातेहार के वर्तमान डीसी आइएएस अबु इमरान को स्थानांतरित करते हुए निलंबित किया जाए.

विधायक बंधु तिर्की और लातेहार डीसी अबु इमरान.
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

June 13, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

June 13, 2026
Next Post
jharkhand-mla-audio-viral-झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का भी ऑडियो वायरल, ऑडियो में इरफान गुमला एसडीओ को बोल रहे है-भाजपा का राज चला गया, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार मत करो एसडीओ, देखिये-क्या है वायरल ऑडियो-video

Directorate-of-Information-and-Public-Relations-Jharkhand : मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को झारखंड सरकार जल्द तैयार करेगी नियमावली, मंतव्य लेने के बाद किया जायेगा लागू

Jamshedpur-rural : डॉ गोस्वामी ने बहरागोड़ा के बारिश प्रभावित गांवों का किया दौरा, प्रभावितों को सरकार से सहायता दिलाने का दिया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइंस में भागवत कथा का तीसरा दिन, कथावाचक कुमार स्वामी ने सुनाया भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार‌

Jamshedpur transporter : डीजल का रेट को लेकर ट्रांसपोर्टर परेशान, हो रहा घाटा, 20 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू, आईसीयू, इमरजेंसी, ओटी व वार्डों में पाइपलाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

Jamshedpur rajsthan shiv mandir  quiz : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में धार्मिक क्विज 21 जून को, 30 को मुख्य शताब्दी समारोह में सम्मानित होंगे विजेता बच्चे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News