रांची : झारखंड में एक और ऑडियो वायरल हुआ है. यह ऑडियो कांग्रेस के ही चर्चित विधायक इरफान अंसारी का है. जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के साथ गुमला के एसडीओ के बीच की बातचीत का है. यह ऑडियो करीब आठ से दस माह पुराना हो सकता है क्योंकि उसमें क्रिसमस का जिक्र है. इस पुराने ऑडियो को जारीकिया गया है. इसमें इरफान अंसारी गुमला के एसडीओ को कॉल करते है और गुमला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता भगत को भी कांफ्रेंस में लेकर बातचीत करते है, जिसमें एक मुसलिम व्यक्ति का पटाखा जब्त करने पर आपत्ति जताते है और कहते है कि भाजपा का राज चला गया है. अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करना बंद कर दीजिये. यह वाक्या तब होता है, जब गुमला जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता भगत ने गुमला के एसडीओ के खिलाफ शिकायत की थी. हालांकि, खुद इरफान अंसारी ने इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है और शार्प भारत डॉट कॉम भी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.





