• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 19, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-durga-puja-traffic-facility-जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बदल जायेगी ट्राफिक व्यवस्था, एक क्लिक में जानें कैसी होगी दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था, कहां पार्किंग होगा, कहां नहीं, कहां से आना और कहां से जाना है

jamshedpur-durga-puja-traffic-facility-जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बदल जायेगी ट्राफिक व्यवस्था, एक क्लिक में जानें कैसी होगी दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था, कहां पार्किंग होगा, कहां नहीं, कहां से आना और कहां से जाना है
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन तैयार, जाम से निपटने के लिए पंडालों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था, कई रुट डायवर्ट, नो पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो देना होगा जुर्माना
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा में लगने वाले जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसको लेकर यातायात नियमों में बदलाव किए गए है. पंडालों के बाहर जाम ना लगे इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है साथ ही कई रुटों में बदलाव भी किए गए है. दुर्गा पूजा घूमने निकले लोग अगर यहां वहां वाहन खड़ी करते है तो प्रशासन उनसे जुर्माना भी वसूल करेगी.
यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
*काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल घूमने आने वालों के लिए- ठाकुर प्यारा सिंह हाई स्कूल प्रांगन, शिव मंदिर काशीडीह के पास खाली जमीन या सड़क के एक तरफ, काशीडीह हाई स्कूल प्रांगन मे, डॉ रेणुका चौधरी मैदान और पिपुल्स एकेडमी स्कूल में बड़ी गाड़ियों के लिए.
*भुईंयाडीह दुर्गा पूजा मैदान- शमसान घाट के पास खाली जमीन से बस स्टैंड तक, गैस गोदाम के पास खाली जमीन, मानगो सरकारी बस स्टैंड का आधा हिस्सा, पंडाल के पीछे आदिवासी स्कूल परिसर. (नीचे पूरी खबर पढ़ें कहां कैसे होगी पार्किंग)

  • सीतारामडेरा पूजा पंडाल – बिरसा मुंडा मैदान, कम्युनिटी सेंटर मैदान, श्रम विभाग के पीछे मैदान, पंडाल के अगल-बगल सड़क के किनारे.
    *एग्रीको दुर्गा पूजा – एग्रीको ट्रांस्पोर्ट मैदान
    *टुईलाडुंगरी दुर्गा पूजा – आरडी टाटा गोलचक्कर के पास 407 स्टैंड, एनटीटीएफ मैदान
    *साकची गरमनाला दुर्गा पूजा – रविंद्र भवन के पास, राजेंद्र विद्यालय मैदान
    *शीतला मंदिर दुर्गा पूजा – आमबगान मैदान और पुलिस अस्पताल के पास
  • रानीकुदर दुर्गा पूजा- रानीकुदर धोबी घाट, कदमा थाना परिसर, गणेश पूजा मैदान.
    *सबुज कल्याण संघ -लेबर ब्यूरो चौक के सामने फुटबॉल मैदान के बगल में सड़क समिति टेल्को, सेन्ट्रल बैंक के सामने तथा लेबर ब्यूरो से गोविन्दपुर की ओर जाने वाली सड़क के बिल्कुल किनारे में, टेल्को कम्पनी सी०टी०एस० बस पड़ाव का मैदान.
  • बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति – बी० पी० एम० उच्च विद्यालय का मैदान, आर०डी० टाटा बर्मामाईन्स स्कूल प्रांगण
  • सर्किट हाउस दुर्गा पूजा – लोयला स्कूल के मैदान एवं मैदान से सटे किनारे खाली भाग जिसमें केवल दो पहिया वाहन, पेट्रोल पम्प सर्किट हाउस के पीछे सोनारी के रास्ते में सड़क के किनारे का खाली जगह.
  • रंकिनी मंदिर दुर्गा पूजा- जुस्को स्कूल कदमा
  • सोनारी कागलनगर दुर्गा पूजा- राम मंदिर के पास खाली जमीन
  • साकची में घूमने वाले लोगों के लिए – साकची डायमड शूरूम के पीछे तोड़े गये टिस्को क्वार्टर वाले पहिया एवं दो पहिया वाहनों के पार्किंग स्थल खाली स्थान, जे०एन०ए०सी० कार्यालय के पास खाली जमीन
    नो पार्किंग में खड़ी की वाहन तो देना होगा जुर्माना
    अगर आप दुर्गा पूजा घूमने निकले है और अपने वाहन को नो पार्किंग में खड़ी करते है तो आपकों जुर्माना देना पड़ सकता है. अगर आप वाहन को परिसदन गोलचक्कर से उपायुक्त आवास, वरीय पुलिस अधीक्षक आवास एवं अनुमंडल पदाधिकारी आवास तथा आर्मी कैम्प के बीच सड़क के बीच, सड़क पर अथवा सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का वाहन का पार्किंग करते है तो जुर्माना देने के लिए तैयार रहे.
    इन रुट पर किया गया बदलाव-11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा लागू
    मानगो से आने वाली ऑटो पहले की तरह ही साकची की ओर जाएगी वहीं साकची से मानगो जाने वाली ऑटो भी उसी तरह से जाएगी. एमजीएम अस्पताल होते हुए मानगो जाने पर ऑटो को पकड़ लिया जाएगा.
    आमबगान से साकची चौक तक की सड़क वन वे रहेगी. साकची से आमबगान जाने वाले वाहनों को बंगाल कल्ब की ओर से दाहिना मुड़ कर आमबगान जाना होगा.
    बारीडीह ओर से साकची, मानगो की ओर जाने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन कुम्हार पाड़ा, न्यू बाराद्वारी से होकर टेलीफोन एक्सचेंज रोड होते हुए जायेंगे.
    साकची, मानगो से बारीडीह, सिदगोड़ा, भालूबासा, एग्रीको, टेल्को तथा गोलमुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (दो पहिया वाहन को छोड़कर) भुंईयाडीह मार्ग से होकर जायेगी.
    टेल्को, गोलमुरी, रेलवे ओवर ब्रिज बर्मामाईन्स से साकची आनेवाले सवारी वाहन केरला समाज स्कूल के पास आवागमन करेंगे. उसके आगे वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
    कदमा थाना से रानीकुदर पूजा पंडाल की ओर किसी भी तरह के वाहन का परिचालन नहीं होगा तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग, कदमा थाना के सामने मैदान में तथा गणेश पूजा मैदान में बी०एच० एरिया के पास होगी.
    सोनारी से कदमा आनेवाले वाहन कदमा सोनारी लिंक रोड से होकर आना जाना करेंगे. रानीकुदर दुर्गापूजा पंडाल एवं विष्टुपुर आदित्यपुर शास्त्रीनगर की और आने वाले वाहनों की पड़ाव की व्यवस्था धोबी घाट कदमा में की गई है
    बिष्टुपुर, साकची की ओर से रकिनी मंदिर एवं रानीकुदर पूजा पण्डाल कदमा जाने वाले वाहन जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से धतकीडीह होते हुये गणेश पूजा मैदान कदमा के समीप स्थित ट्रेन्गुलर मोड़ तक आना जाना करेंगे. गणेश पूजा मैदान कदमा में वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था की गई है. गणेश पूजा मैदान से कदमा एवं गोपाल मैदान बिष्टुपुर की ओर आने वाले वाहन कदमा, सोनारी लिंक रोड होकर सर्किट हाउस गोलचक्कर से जाएंगे.
    रामदास भट्ट्टा पुलिया से होकर कोई भी वाहन रानीकुदर की ओर नहीं जाएंगे.
    टेल्को क्लब की ओर से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर की ओर कोई वाहन (दो पहिया वाहन को छोड़कर) नहीं जायेगी.
    टेल्को गुरुद्वारा रोड से सबुज कल्याण केन्द्र, टेल्को होते हुये कोई वाहन लेबर ब्यूरो गोलचक्कर की ओर नहीं जायेगी.
    बर्मामाईन्स एचएम०एल० गोलचक्कर से कोई भी वाहन बर्मानाईन्स थाना की ओर नहीं जायेगी. इसी प्रकार गोलचक्कर से कोई भी वाहन बर्मामाईन्स थाना की ओर नहीं जायेगी.
    रेलवे स्टेशन टाटा नगर से बागबेड़ा थाना होते हुए रेलवे फाटक एवं वीर कुंवर सिंह चौक एवं बाटा चौक,
    जुगसलाई की तरफ से भी भारी व्यवसायिक वाहन जुगसलाई बाजार में प्रवेश नहीं करेगी. बाटा चौक की तरफ से रेलवे फाटक की और कोई भी वाहन नहीं जायेगी. बाटा चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक कोई भी वाहन मुख्य मार्ग पर पड़ाव नहीं करेगे.
    बर्मामाइंस रेलवे ओवर ब्रिज से स्टेशन की ओर से गोलपहाडी परसुडीह मेन रोड जाने वाले वाहन खासमहल टेन्ट हाउस चौक से करणडीह जाएगी. (यह रास्ता वन वे होगा)
    करणडीह परसुडीह की ओर से आने वाले वाहन रेलवे क्लब मोड से केन्द्रिय विद्यालय होते हुए ट्रेन लाईटिंग डीपो मोड़ से मुख्य मार्ग होकर जायेगी. (यह रास्ता भी वन वे होगा)
    रेलवे ओवरब्रिज स्टेशन की ओर से टेल्को, गोलमुरी एवं साकची की ओर जाने वाले वाहन टीआरएफ मोड़ से चुनाभट्टा रोड, लक्ष्मी नगर रोड. जेम्को मोड़, मनीफीट टी०ओ०पी० ट्यूब गेट होकर जायेगी.
    साकची गोलमुरी एवं टेल्को से ओवर ब्रिज स्टेशन की ओर जाने वाली सभी वाहन एच०एन०एम० गेट एवं दयूब गेट गोलचक्कर बीओसी गैस मोड़ बी०पी०एम० उच्च विद्यालय रोड से होते हुये बर्मागाईन्स रेलवे ओवर ब्रीज के रास्ते से जायेगी.
    सोनारी सर्किट हाउस एरिया जानेवाले वाहन सोनारी हवाई अड्डा चौक से उपायुक्त आवास होते हुये आयेगी सर्किट हाउस गोलचक्कर से सोनारी जाने वाले वाहन सी०एच० एरिया मिलिट्री कैम्प वाले मार्ग से होते हुए सोनारी जायेंगे.
Developer

Developer

Related Posts

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल
खबर

Howrah tata steel express stone pelting : हावड़ा टाटा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, एक यात्री घायल

October 19, 2026
Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान
खबर

Jamshedpur murder : कदमा में भाई ने की नाबालिग भाई की हत्या, चाकू से हमला कर ली जान

October 19, 2026
Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास
खबर

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर श्रीश्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़, महाअष्टमी के महाभोग पर जुटे आम औऱ खास

October 19, 2026
Next Post
jamshedpur-rural : बहरागोड़ा और चाकुलिया की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता सरोज महापात्रा विद्युत जीएम से मिले, जीएम ने कहा-पर्याप्त कोयला नहीं मिलने के कारण विद्युत उत्पादन में आयी कमी

jamshedpur-rural : बहरागोड़ा और चाकुलिया की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता सरोज महापात्रा विद्युत जीएम से मिले, जीएम ने कहा-पर्याप्त कोयला नहीं मिलने के कारण विद्युत उत्पादन में आयी कमी

jamshedpur-rural : विधायक समीर महंती ने किया बहरागोड़ा के भागाबांधी गांव का दौरा, गांव की समस्या से अवगत हुए व दिया जल्द समाधान का आश्वासन

jamshedpur : डॉ कल्याणी कबीर के दूसरे काव्य संग्रह ‘मन की पगडंडी’ का विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News