
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली थाना अंतर्गत डोबो के पास सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेजी से मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का इलाज किया जा रहा है. महिला की पहचान स्थानीय निवासी आरती के रूप में की गई. उसका पैर टूट गया है. घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वह सड़क किनारे चल रही थी. पीछे से एक वाहन ने आकर इसे धक्का मार दिया जिससे वो घायल हो गई.






