
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित कैलाश होटल के बाहर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा. इधर सामने से आ रही कार उसके सिर पर चढ़ती हुई निकल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास मिले आईडी कार्ड के अनुसार मृतक का नाम दिनेश गोराई है, वह टेल्को झगरू बागान का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)
पुलिस ने मृतक के परिजानोंको सूचना दे दी है. ये सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में दिख रहा है की बाइक सवार युवक स्टेशन की ओर से जुगसलाई की ओर जा रहा है. अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाता है. सामने से जा रही कार उसके सिर पर चढ़ती हुई निकल जाती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इधर टीएमएच के बाहर एक अनियंत्रित कार ने एक युवती को धक्का मार दिया. इस घटना में धनबाद निवासी 19 वर्षीय अमृत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना स्थल पर मौजूद गार्ड ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.





