• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 5, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur : जन कल्याण मोर्चा ने पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंता पर लगाया फर्जीवाड़ा कर अवैध निकासी करने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

आदित्यपुर : जन कल्याण मोर्चा ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के समीप के नाले की सफाई एवं आदित्यपुर रेलवे टनल से होकर गुजरनेवाली सड़क के जीर्णोद्धार में फर्जीवाड़ा करते हुए कुल साढ़े सात साल रुपए की अवैध निकासी का आरोप पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंता पर लगाया है. उपायुक्त को लिखे पत्र के माध्यम से मोर्चा के अध्यक्ष ने पूरे मामले को गंभीर वित्तीय गड़बड़ी बताते हुए दोषी पदाधिकारियों एवं संवेदकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है. श्री ओमप्रकाश ने बताया कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के समीप नाले के सफाई के एवज में पांच लाख एवं आदित्यपुर रेलवे टनल के जीर्णोद्धार के एवज में ढाई लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच करते हुए दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग संबंधी ज्ञापन उपायुक्त को दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क में हुई अनियमितता का मामला न्यायालय में विचाराधीन है. ऐसे में एक बार फिर से विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. 15 से 30 जुलाई 2021 के बीच किसी संवेदक के नाम पर उक्त निकासी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थलों पर जलजमाव की शिकायत मिलने पर तत्कालीन कार्यपालक अभियंता निर्मल कुमार द्वारा भौतिक सत्यापन करते हुए जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बुलाकर प्राथमिकता के आधार पर दोनों ही स्थलों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि उक्त रेलवे के टनल के नीचे से बनी सड़क पर बिछाए गए स्लैग को हटाकर मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन जेआरडीसीएल द्वारा कार्यपालक अभियंता के कहने पर थोड़ा बहुत काम कर छोड़ दिया गया. जिससे स्थिति और भी भयावह हो चली है. सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है. आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यही स्थिति गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के समीप नाले की भी है. वहां भी स्लैब को हटाकर पुनः स्लैब को रख दिया गया. साफ- सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति कर दी गई और सरकारी स्वीकृत राशि की अवैध रूप से निकासी कर ली गई. उन्होंने बताया कि विवेकाधीन मद से संवेदक को ढाई लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है, भारी अनियमितता है. उन्होंने बताया कि यदि पथ निर्माण विभाग उक्त कार्य को कराता तो महज 20 से 25 हजार रुपए में दोनों काम संपादित हो सकते थे, लेकिन विभागीय मिलीभगत से बड़ी मात्रा में सरकारी राशि का दोहन किया गया है. उन्होंने उपायुक्त से अविलंब पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत ‘निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित, 23 स्कूलों के 153 छात्र-छात्राओं ने की शिरकत
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत ‘निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित, 23 स्कूलों के 153 छात्र-छात्राओं ने की शिरकत

July 5, 2026
Jamshedpur rural bangal mla welcomed : चाकुलिया के भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल के विधायक प्रणत टुडू का किया स्वागत, कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल होने आये थे विधायक
खबर

Jamshedpur rural bangal mla welcomed : चाकुलिया के भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल के विधायक प्रणत टुडू का किया स्वागत, कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल होने आये थे विधायक

July 5, 2026
Jamshedpur mla condoles : विधायक मंगल कालिंदी ने हिमांशु सिंह के शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख, दी सांत्वना
खबर

Jamshedpur mla condoles : विधायक मंगल कालिंदी ने हिमांशु सिंह के शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख, दी सांत्वना

July 5, 2026
Next Post

jamshedpur-बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ बंगाली समुदाय में आक्रोश, घटना की बंग बंधु ने की निंदा,कहा- विदेश नीति के तहत बांग्लादेश पर हो कार्रवाई

jamshedpur-crime-बर्मामाइंस में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

jamshedpur-rural- केरवाडुंगरी में झामुमो के महाबीर मुर्मू ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत ‘निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित, 23 स्कूलों के 153 छात्र-छात्राओं ने की शिरकत

Jamshedpur rural bangal mla welcomed : चाकुलिया के भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल के विधायक प्रणत टुडू का किया स्वागत, कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल होने आये थे विधायक

Jamshedpur mla condoles : विधायक मंगल कालिंदी ने हिमांशु सिंह के शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख, दी सांत्वना

Jamshedpur kuber ke khajana : राज दीदी के ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम  में उमड़े हजारों श्रद्धालु श्रोता, दीदी के प्रेरक विचारों ने श्रद्धालुओं में किया सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Jamshedpur liquor seized : हुरलुंग में संचालित चुलाई भट्ठी पर आबकारी विभाग का छापा, 20 लीटर शराब व 6 हजार किलो जावा बरामद, भट्ठी ध्वस्त कर जावा महुआ किया गया नष्ट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत ‘निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित, 23 स्कूलों के 153 छात्र-छात्राओं ने की शिरकत

Jamshedpur rural bangal mla welcomed : चाकुलिया के भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल के विधायक प्रणत टुडू का किया स्वागत, कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल होने आये थे विधायक

Jamshedpur mla condoles : विधायक मंगल कालिंदी ने हिमांशु सिंह के शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख, दी सांत्वना

Jamshedpur kuber ke khajana : राज दीदी के ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम  में उमड़े हजारों श्रद्धालु श्रोता, दीदी के प्रेरक विचारों ने श्रद्धालुओं में किया सकारात्मक ऊर्जा का संचार

Jamshedpur liquor seized : हुरलुंग में संचालित चुलाई भट्ठी पर आबकारी विभाग का छापा, 20 लीटर शराब व 6 हजार किलो जावा बरामद, भट्ठी ध्वस्त कर जावा महुआ किया गया नष्ट

Jamshedpur journalist’s father passes away : शार्प भारत के पत्रकार कौशल किशोर सिंह को पितृशोक, पिता एकराम प्रसाद का 91 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News