
जमशेदपुरः जमशेदपुर प्रखंड के केरवाडुंगरी गांव के चांगड़ा -मधुडीह टोला के रहने वाले मंगल महतो व गणेश महतो की माता माकेश्वरी महतो का निधन विगत दिनों हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में दिक्कतें आ रही थी. पीड़ित परिवार ने मदद के लिए पंचायत के पूर्व मुखिया कान्हु मुर्मू से संपर्क किया. कान्हु मुर्मू ने इसकी जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू को दिया. मामले को संज्ञान में लेते हुए महाबीर मुर्मू ने श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन की व्यवस्था की. जिसमे चावल, दाल , सरसों तेल , आटा, चना, नमक, आलू, प्याज, सर्फ, साबुन व सभी प्रकार के मसाला दिया गया. परिवार की ओर से सभी नेताओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया. महावीर मुर्मू ने कहा हर पीड़ित परिवार को सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा ताकि किसी भी पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े. इस अवसर पर झामुमो नेता नारायण सोरेन, कान्हु मुर्मू, मनोज तांती, करण कालिंदी, मानसिंह सरदार, लक्ष्मण हेंब्रम, बबलू मुर्मू समेत गांव के लोग मौजूद थे.




