
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकिज के पास राजू सोरेन और उसकी पत्नी से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिल उर्फ पांचू उर्फ मो. साहिल को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने सोनू कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.(नीचे भी पढ़े)
बता दे कि 19 मई को राजू सोरेन अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे. तभी स्टार टॉकिज के पास कुछ युवकों के साथ विवाद होने पर दोनों ने दंपत्ति को बाइक से रोकर उनके साथ मारपीट शुरु कर दी. बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई थी. मामले के बाद बर्मामाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.




