
जमशेदपुर : कहते हैं कि सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल किया जाए तो किसी की जिंदगी भी बदल सकती है या कहें तो उम्मीद से भी अधिक उसकी मदद की जा सकती है. ऐसा ही एक उदाहरण जमशेदपुर में देखने को मिला. शहर की सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत द्वारा सोशल मीडिया में की गयी पहल रंग लायी. कुछ दिन पूर्व बागबेड़ा निवासी राकेश, जो कि एक जोमैटो डिलीविरी बॉय का काम करते हैं, उनके परिवार की बढ़ती बोझ के वजह से हाथ टूट जाने के बाद भी साइकिल से घर घर जाकर खाने की डिलीविरी करते हैं, जिसे हरि सिंह द्वारा नोटिस किया गया और उसे रोक कर तत्कालीन आर्थिक मदद करते हुए राकेश के संघर्ष को अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से दिखाया कि हाथ भले टूटा है मगर हौसला नही,और लोगों से उसकी मदद करने की अपील भी की. (नीचे भी पढ़ें)

जिसे देख प्रिंस श्रीवास्तव के सहयोग से जोमैटो बॉय राकेश को स्कूटी व उसकी चाभी सौंपी गयी. राकेश स्कूटी पा खुशी से फुले नही समाए और भावुक होकर कहा कि अब साइकिल से रोजाना 30- 40 किलोमीटर का सफर नही करना पड़ेगा. एयर स्कूटी आने से और अधिक संख्या में घरो तक ऑनलाइन खाने की डिलीविरी पहुंचाएंगे. जिससे उनकी इनकम भी बढ़ेगी और परिवार का बोझ भी कम हो सकेगा. इसके लिए राकेश ने समाजसेवी हरि सिंह का धन्यवाद दिया.






