
चाकुलिया : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी रेलवे की सहायक कम्पनी दी राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक बनाये गये हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने डॉ गोस्वामी को राइट्स लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। रेलवे की इस प्रतिष्ठित कम्पनी के निदेशक मंडल की गुड़गांव स्थित राइट्स लिमिटेड के मुख्यालय में संपन्न डायरेक्टर बोर्ड की बैठक में डॉ गोस्वामी आज सम्मिलित हुए। कम्पनी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक राहुल मित्तल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का स्वागत किया । डॉ गोस्वामी ने राइट्स लिमिटेड का निदेशक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार प्रकट किया है। वही डॉ गोस्वामी को राइट्स लिमिटेड का निदेशक बनाए जाने से बहरागोड़ा और चाकुलिया के भाजपाइयों में हर्ष है। बहरागोड़ा विधानसभा के भाजपाइयों ने डॉक्टर गोस्वामी को बधाई दी है।





