
जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में दिक्कत और इसमें किसी प्रकार का विलंब न हो, इसे लेकर उपायुक्त सूरज कुमार के साथ बैठक की. इस दौरान नये एसओआर, ट्रांसफार्मर और केबुल शिफ्टिंग तथा ओवर ब्रिज के अंदर आ रहे घरों की शिफ्टिंग को लेकर भी चर्चा की. इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि कार्य निरंतर चालू है. त्योहार में श्रमिक घर चले गए थे. सोमवार से पूरे तरीके से फिर से काम शुरू हो जाएगा. नया एसओआर के अनुसार रेट विभाग एवं सचिव के द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है. संचिका अभी चीफ अभियंता के पास है. 5-6 दिन में जांच के बाद स्वीकृत हो जाएगी. वहां से शिफ्ट हो रहे घरों का पैसा भी आ गया है और एस्टीमेट भी बनकर तैयार है. अब तीन-चार दिन में टेंडर करके दिसंबर प्रथम सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा और एक महीने में शिफ्ट कर दिया जाएगा. ट्रांसफार्मर और एचटी केबुल शिफ्टिंग का पैसा कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर को देना है. एक महीना में ये काम भी पूरा हो जाएगा. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जल्द ही जुगसलाई आरओबी का काम पूरा हो, इस पर वह लगातार ध्यान रख रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने उपायुक्त सूरज कुमार से मुलाकात कर संबंधित विषयों पर चर्चा की है.






