
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा शिशु उद्यान (पार्क) परिसर पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक समीर महंती उपस्थित थे। श्री महंती ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उदघाटन किया। सम्मेलन में मोर्चा की बहरोगाड़ा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें असित मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। इसके साथ ही गुरुचरण मांडी को प्रखंड कमेटी का सचिव बनाया गया। मदन मान्ना, लंबदर कुंवर व लखिराम मुर्मू को उपाध्यक्ष, रासबिहारी साव को संगठन सचिव तथा सुमित माइती को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान मोर्चा के वीरसिंह सोरेन, अरुण कुमार, लालटू महतो, आदित्य प्रधान, समीर दास, खितिष मुंडा, ललित मांडी, नान्तुं सरकार, आशीष गिरि, सुब्रतो पानी, लालमोहन मांडी, जितेंद्र ओझा, मुन्ना होता, जदुपति राणा, कमल दत्त समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




