
जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की एक आवश्यक बैठक राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा जमशेदपुर में संघ के वरिष्ठ शिक्षक साधु चरण पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभागीय अधिसूचना संख्या 2144 दिनांक 2 नवंबर 2021 का शिक्षक पुरजोर विरोध करेंगे. यह अधिसूचना शिक्षक, छात्र एवं शिक्षा के विरूद्ध है. संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह अधिसूचना किसी भी कीमत पर शिक्षकों को मान्य नहीं होगी. सरकार को इस अधिसूचना को रद्द करना ही होगा. संगठन सचिव अरुण कुमार ने कहा कि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारणी में लिए गए निर्णय के आलोक में सभी जिले के शिक्षक 17 दिसंबर को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे. (नीचे भी पढ़ें)

संघ के रमाकांत शुक्ला ने शिक्षकों को से चट्टानी एकता को प्रदर्शित करने के लिए आह्वान किया. बैठक में अन्य शिक्षक समस्याओं यथा लंबित प्रोन्नति, वाणिज्य विषय के शिक्षकों की ग्रेड 4 में प्रोन्नति दिलाने, बायोमेट्रिक्स उपस्थिति एवं अन्य कारणों से वेतन कटौती करने, अत्यधिक रिपोर्टिंग से निजात, उत्क्रमित वेतनमान, बगैर राशि दिए शिक्षकों से चावल उठाव, स्थानांतरण, गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति आदि मुद्दों के समाधान हेतु जनवरी में जिला स्तर पर धरना कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अरुण कुमार सिंह, साधु चरण पाल, अरुण कुमार, कृष्ण चंद्र दास, राजेश कुमार सिन्हा, रमाकांत शुक्ला, खुदीराम महाली, गोपाल, अनुपम भकत, श्यामल मंडल, प्रीतम सोरेन, बबन ओझा, जय कृष्ण झा, सुधीर चंद्र मुर्मू, टीप्रु तीयु, बलराम प्रसाद, निर्मल चन्द्रधल, शिवाजी सिंह, ज्ञानरंजन स्वांई, अनिल बिहारी, बागुन पातर, पीथो सोरेन, रवीन्द्र नाथ मुर्मू, मो शाहिद इकबाल, बृजेश कुमार, चंद्र बदन सिंह, श्याम लाल होनहागा, शेखर कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, सुनील मुर्मू समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे.




