
जमशेदपुर : भुईयाडीह निवासी अजीत सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में चंद्रवंशी भवन काशीडीह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 12 अधिकारी व जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं दूसरी ओर बागबेड़ा के रहने वाले भाजपा के युवा नेता सूरज कुमार चंद्रवंशी तथा बारीडीह के रहने वाले शिव कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में चंद्रवंशी समाज की ओर से काशीडीह में मोमबत्ती जलाकर जुलूस भी निकाला गया. समाज के अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च योगदान व बलिदान उन्हें हमेशा हिंदुस्तान के कण-कण में जीवित रहेंगे. राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण भावना को भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार चंद्रवंशी, आनंद प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, सुनील कुमार, राजेश चंद्रवंशी, सूरज कुमार, वीरेंद्र सिंह, राम लखन प्रसाद, अशोक सिंह, पवन सिंह, भगवान प्रसाद, संजय सिंह, राजेश कुमार, रामनारायण प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की ओर से हेलीकाप्टर दुर्घटना में मारें गये बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 12 सेना व अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल बिहारी मोहंती, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, सरस कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, कृष्णा कांत सिन्हा, मुरारी वर्मा, अनिल कुमार सिन्हा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे.





