
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कार को भाड़े में चलाने की बात कहकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस में मुख्य सरगना संजय पाल ऊर्फ बापी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में अभी तक कुल 15 गाडियां को बरामद कर लिया है. (नीचे भी पढे)
आजादनगर पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी. बता दे कि मामले की शिकायत आजादनगर थाने में होने पर आजादनगर और मानगो थाना की पुलिस संयुक्त रूप से अनुसंधान प्रारंभ कर छापेमारी शुरू की और 15 गाड़ियों को बरामद किया. (नीचे भी पढे)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ गाड़ियों को गिरवी रखा और कुछ गाड़ियों को बंगाल उड़ीसा और बिहार में बेच दिया है. पुलिस अन्य गाड़ियों को भी बरामद करने में लगी हुई है. (नीचे भी पढे)
ऐसे करते है ठगी: पहले गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों की तलाश में होते है जो अपनी कार को भाड़े पर लगाए. ऐसे लोगों की तलाश कर उनसे कार भाड़े पर लेते है और कुछ महीनों तक उन्हे भाड़े के रूप में कुछ रुपए भुगतान किया जाता है. कुछ महीने बाद ही कार को गिरवी रख दी जाती थी.



